रवि, अप्रैल 12, 2026

अब चांदनी चौक में वाहन लाए तो खैर नहीं, देनें होंगे 20 हजार रुपये के चालान

राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक में आज शनिवार से वाहन लेकर आने वालों की अब पैकेट खाली होने वाली है। यहाँ वाहन ले जाने वाले लोगों से अब दिल्ली यातायात पुलिस 20 हजार रुपये का चालान काटेगी।

बता दें की दिल्ली में दो दिन से चांदनी चौक में वाहन लेकर जाने वाले लोगों को यातायात पुलिस समझा बुझाकर जागरूक कर रही थी लेकिन अब शनिवार से यातायात पुलिस इस पर सख्ती बरतेगी।

सेंट्रल दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि लंबे समय से लोगों को चांदनी चौक में वाहन लेकर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है और इस सदर्भ में 14 जून को नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। इसके बाद यातायात पुलिस ने 16 जून से इस पर कार्रवाई शुरू की। दो दिन चांदनी चौक में वाहन लेकर आने वालों को रोककर समझाया। 

लेकिन अब आज सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच चांदनी चौक मेन रोड से फतेहपुरी मस्जिद के बीच वाहन लेकर जाने वालों को 20 हजार रुपये का चालान भुगतना होगा। चांदनी चौक बाजार के आसपास के अन्य रास्तों पर वाहन लेकर जाने वालों को भी ऐसा ही चालान भुगतना होगा। एचसी सेन मार्ग, राय केदारनाथ मार्ग, कच्चा बाग मार्ग, शांति देसाई मार्ग, नेताजी सुभाष रोड, जामा मस्जिद रोड, चावड़ी बाजार रोड, चावड़ी बाजार क्रासिंग, लाल किले के सामने से कटरा बरियां रोड, यहां से फतेहपुरी मस्जिद रोड पर वाहन लाना मना है।

यातायात पुलिस ने चांदनी चौक आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News