
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
चुनाव आयोग ने दिल्ली में होने वाले राजेन्द्र नगर उपचुनाव को लेकर एक प्रेसवार्ता की जिसमें उसने कुछ महत्वपूर्ण ऐलान किए। 23 जून को होने जा रहे उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 9 जून तय की गई, जो समाप्त हो गई है। अब नामांकन के साथ चुनाव प्रचार में भी काफी तेजी आनी शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के 14 उम्मीदवार चुनावी जंग में अपनी किस्मत अजमाने के लिए उतरे हुए हैं।
दिल्ली चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र नगर विधानसभा में इस वक्त वोटरों की संख्या 173587 है। इनमें से कुल पुरुषों की संख्या 97495 है और महिला मतदाता 76088 है। इस बार 18 साल से 19 साल के हुए पहली बार वोटरों की संख्या भी 1794 है और दिव्यांग मतदाता 647 है। इस बार उपचुनाव में वोटरों को चुनाव में वोट देने के लिए चुनाव आयोग ने सोनम कपूर को चुनाव आईकॉन बनाया है। यानि राजेन्द्र नगर की जनता से अधिक से अधिक वोट देने की अपिल सोनम कपूर करेंगी।
चुनाव आयोग की ओर से जारी एक पोस्टर में सोनम कपूर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्सा हित करने के लिए कहती नजर आएंगी- ‘हेल्लोर दिल्लीक, वोटिंग के लिए हो जाओ रेडी!’, 23 जून 2022 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राजेन्द्र नगर एसी-39 के उप-चुनाव में मतदान अवश्यी करें। 2020 में दिल्लीन की 70 विधानसभा पर हुए विधानसभा चुनावों में राजिंदर नगर सीट पर 58 फीसदी मतदान हुआ था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












