सोम, मार्च 23, 2026

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास तेज धमाका, ब्लास्ट के बाद आसमान तक उठा गुबार, जांच के लिए FSL की टीम पहुंची

Delhi: A blast was heard outside CRPF School in Rohini’s Prashant Vihar area

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में आज रविवार सुबह धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ है। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। विशेषज्ञ टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी।

जांच के लिए एफएसएल टीम पहुंची

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया है। टीम घटनास्थल की जांच के बाद यह साफ करेगी कि धमाके की असल वजह क्या थी और यह किसी प्रकार का हमला है या कोई अन्य घटना है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और इस मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading