रवि, अप्रैल 12, 2026

Delhi: 9 students have tested positive for COVID19

दिल्ली के राजिंदर नगर के आर्य कन्या गुरुकुल में 9 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए,स्कूल को अगले आदेश तक बंद किया गया

देश में कोरोना संक्रमण को मामलों में लगातार वृद्धि को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। इस दौरान अब कंटेंमेंट जोन बनाए जाने को लेकर प्रशासन ने नए आदेश जारी किये हैं जिसके बाद अब राजधानी लखनऊ में नए सिरे से कंटेंमेंट जोन का गठन होगा।
अधिकारियों के अनुसार, अब एक केस पर 25 मीटर रेडियस में बीस घरों और एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर रेडियस में 60 घरों को कंटेंमेंट जोन मानते हुए टेस्टिंग व सैनिटाइजेशन होंगे।
इसी क्रम में मरीजों के अनुसार कंटेंमेंट जोन तय होंगे। अभी तीन अप्रैल तक मिले मरीजों के अनुसार शहर में 681 माइक्रो कंटेंमेंट जोन हैं। अभी सभी कंटेंमेंट जोन में बैरीकेडिंग भी नहीं है। होम आइसोलेशन में रह रहे जिस मरीज ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और बैरीकेडिंग न करने की अपील की, वहां बैरीकेडिंग नहीं की गई थी।
नए आदेश के तहत नए कंटेंमेंट जोन की व्यवस्थाएं की जाएंगी। बहुमंजिला इमारतों में जिस तल पर एक मरीज मिला, उस तल को कंटेंमेंट जोन बनाने और कई मरीज मिलने पर पूरी बिल्डिंग को कंटेंमेंट जोन बनाने के निर्देश हैं।
इस दौरान राज्य में बाहर से आने वाले लोगों की जांच के साथ ही सीएचसी स्तर पर सर्वे कर रोगियों को चिह्नित करने और टेस्टिंग कराए जाने के काम में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए दस एंबुलेंस मथुरा व नोएडा से आई हैं। सभी एंबुलेंस में जीपीएस इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैरीकेडिंग वाले कंटेंमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की डोर-टू-डोर डिलीवरी सोमवार से कराने के निर्देश दिए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News