राजधानी दिल्ली में जल्द हीं लगेंगे ऑक्सीजन के 44 नए प्लांट्स, सीएम केजरीवाल बोले बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर आयात करेगी दिल्ली सरकार

राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौजूदा स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की दिल्ली सरकार जल्द हीं नए ऑक्सीजन टैंकर खरीद रही हैं। दिल्ली सरकार ने बैंकाॅक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय किया है, ये टैंकर कल से आने शुरू हो जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह कहा कि हमने फ्रांस से ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक महीने के अंदर 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के वजह से ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए पिछले 4-5 दिनों में देश के कई उद्योगपतियों को पत्र लिखा था। साथ हीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियो से भी मदद मांगी थी, जिसके बाद कई राज्य आगे बढ़ कर दिल्ली की ऑक्सीजन को उपलब्ध कराने के लिए सामने आए हैं। सीएम केजरीवाल ने उन सभी राज्यों को दिल्ली की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है | Press Conference | LIVE https://t.co/pGEqBNmDME
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 27, 2021
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











