
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन यानी त्रिलोकपुरी मयूर विहार पॉकेट-1 में ओवरहेड इंटरलॉकिंग की वजह से आज से चार दिन तक मेट्रो के चार स्टेशन बंद रहेंगे। 15 जुलाई तक बंद रहने वाले स्टेशन में मंडावली (वेस्ट विनोद नगर), मयूर विहार फेज-2 (ईस्ट विनोद नगर), त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 शामिल हैं।
डीएमआरसी का कहना है कि इस दौरान आईपी एक्सटेंशन और मयूर विहार, फेज-1 मेट्रो स्टेशनों से पूर्व निर्धारित समय पर ही मेट्रो का परिचालन होगा। पिंक लाइन के इस हिस्से पर मेट्रो निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद इसे लाइन पर यात्रियों को निर्बाध सेवा मिल सकेगी। इस दौरान पिंक लाइन पर यात्रियों को मजलिस पार्क-मयूर विहार,फेज-1 और आईपी एक्सटेंशन से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











