DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद राधा स्वामी संगठन के दीपक कुमार ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

जहानाबाद लोकसभा का चुनाव हुआ रोचक दिन-ब-दिन जहानाबाद लोकसभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है एनडीए इंडिया गठबंधन बहुजन समाज पार्टी के बीच अब राधा स्वामी संगठन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार भी मैदान में उतर गए हैं और पूरी मुस्तैदी से लोकसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए दीपक कुमार द्दारा राधा स्वामी संगठन कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
इसमें काफी संख्या में पत्रकार पहुंचे थे एवं पत्रकारों के सभी सवालों का दीपक कुमार ने जवाब दिया इन्होंने बताया कि अब तक जहानाबाद को लोगों ने सिर्फ ठगा है विकास की बात जरूर की है लेकिन विकास किया नहीं है,हर बार की तरह इस बार भी जो भी लोग जहानाबाद लोकसभा चुनाव मैदान में आ रहे हैं पिछले हर बार की तरह ही आश्वासनों का पिटारा जनता को थमा रहे हैं लेकिन हमलोग आश्वासन नहीं देते हैं काम करके दिखाते हैं और निश्चित तौर पर राधा स्वामी संगठन के माध्यम से हज़ारों लाखों लोगों की मदद की गई है, लेकिन जब लोगों का साथ एवं आशीर्वाद मिलेगा तो यह मदद हजारों गुना बढ़ जाएगी और जमीनी स्तर पर लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी हर तपके के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कहते हुए दीपक कुमार ने आम लोगों को भरोसा दिलाया और कहा कि हम कोई नेता नहीं है एक सेवक बनकर आए हैं और हमेशा सेवक ही बने रहेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहानाबाद राधा स्वामी संगठन के जिला प्रभारी धनंजय कुमार जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार शैलेश कुमार विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News