शनि, अप्रैल 11, 2026

संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत की ओर से एक बार फिर से मिली बड़ी मदद, पेट्रोल और डीजल की दो और बड़ी खेप श्रीलंका भेजी गई

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत सरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को एक बार फिर बड़ी मदद की है।
भारत ने बुधवार को श्रीलंका के लिए पेट्रोल और डीज़ल की दो और खेप भेजी है। इस बात की जानकारी श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी है। दूतावास ने बताया है है कि भारत की ओर से 36 हज़ार मीट्रिक टन पेट्रोल और 40 हज़ार मीट्रिक टन डीज़ल श्रीलंका को भेजा गया है। दूतावास ने ये भी जानकारी दी है कि भारत ने अभी तक श्रीलंका को 270,000 मीट्रिक टन ईंधन भेजा है।

बता दें कि श्रीलंका में संकट के समय में भारत ईंधन के अलावा श्रीलंका को अन्य कई तरह की सहायता भेज रहा है। इनमें अनाज और दवाइयाँ प्रमुख हैं। श्रीलंका की सरकार ने कई बार भारत का इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ हीं श्रीलंका की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी भारत की ओर से श्रीलंका की मिल रही मदद के लिए भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News