रवि, अप्रैल 12, 2026

COVID19: FM Nirmala Sitharaman Announces Economic Relief Measure

वित्त मंत्रालय ने कई नई योजनाओं की घोषणा

कोरोना की महमारी से जूझ रहे पूरे देश के उद्योग धंधों को राहत देने के लिए वित्त मंत्रालय ने आज कई ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर इन योजनाओं की घोषणा की है।


क्या हैं नए ऐलान:

  • 1.50 लाख करोड़ की तीन साल के लिए अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी योजना घोषित।
  • 31 मार्च 2022 तक मुफ्त पर्यटक वीजा दिया जाएगा। इसमें पहले 5 लाख टूरिस्ट को वीजा शुल्क नहीं देना होगा।
  • अन्य क्षेत्रों के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का पैकेज।
  • 11 हजार टूरिस्ट गाइड को मदद दी जाएगी।
  • छोटे कर्ज लेने वालों को राहत मिलेगी।
  • टूर एजेंसियों को 11 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा।
  • रबी में गेहूं की 4.32 करोड़ टन खरीदी हुई।
  • किसानों को 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
  •  आत्मनिर्भर भारत योजना की मियाद 31 मार्च 2022 बढ़ाई गई।
  • एक लाख एक हजार करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना घोषित।
  • उर्वरक पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
  • 25 लाख छोटे कारोबारियों को 1.25 लाख रुपये तक का सस्ता कर्ज मिलेगा।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News