तीन दशकों के बाद आज से श्रीनगर में शुरू होगा मल्टीप्लेक्स,उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
लगभग तीन दशकों के बाद कश्मीर घाटी में आज से लोगों का बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना साकार होने वाला है। आज घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर का उद्धघाटन राज्यपाल मनोज सिन्हा करने वाले हैं।





मिली जानकारी के अनुसार इस मल्टीप्लेक्स को आज मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया जाएगा और यहाँ 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू जो जायेंगे।
बता दें कि कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूर्ड कोर्ट भी होगा।
Yesterday inaugurated Multipurpose Cinema Halls at Pulwama and Shopian. It offers facilities ranging from movie screening, infotainment and skilling of youth. pic.twitter.com/rsCzxgqNwL
— Manoj Sinha (@manojsinha_) September 19, 2022
हर जिले में बनाए जायेंगे बहुउद्देशीय सिनेमा हाल : एलजी
पुलवामा व शोपियां में मल्टीप्लेक्स का रविवार को उद्घाटन करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












