गुरु, अप्रैल 2, 2026

मुख्यमंत्री केजरीवाल आज हो सकते हैं अरेस्ट, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किया दावा, दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अरेस्ट हो सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आम आदमी के पार्टी के नेता ही दावा कर रहे हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है। दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर इसकी आशंका जताई। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने इस बात की आशंका जताई कि अरविंद केजरीवाल के घर पर गुरुवार सुबह रेड मारी जा सकती है और इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Chief Minister Kejriwal may be arrested today, Aam Aadmi Party leaders claimed, political stir increased in Delhi

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पार्टी ने नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक लिखते हैं कि दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार सुबह ईडी रेड डाल सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी ऐसी ही पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि खबर आ रही है कि ईडी केजरीवाल के घर पर छापा मारने जा रही है और उनकी गिरफ्तारी संभव है। दिल्ली शराब नीति केस में ईडी ने केजरीवाल को तीसरी बार समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, केजरीवाल पेश नहीं हुए। ईडी समन को तीसरी बार नजरअंदाज करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने जवाब में जांच एजेंसी को कहा कि राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन एजेंसी की किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी समन के जवाब में कहा कि आप अनुचित गोपनीयता बनाए हुए हैं और वर्तमान मामले में अपारदर्शी और मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। बता दें कि 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे।अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। वो दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उनके नाम पर ही दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में चुनाव लड़े जाते रहे हैं। उनके जेल जाने की स्थिति में पार्टी में लीडरशिप का संकट खड़ा हो सकता है। अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर मनीष सिसोदिया थे और तीसरे पर संजय सिंह, लेकिन अब ये दोनों नेता जेल में हैं। इससे यह संकट और बढ़ गया है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News