
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव का मुद्दा अब राजधानी दिल्ली तक आ पहुंचा है। चंडीगढ़ चुनाव में हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि पुलिस ने आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत भी हिस्सा होंगे। इस संदर्भ में डीडीयू मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की सुरक्षा जांच की जा रही है।हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं।
सिंधु बॉर्डर से आप के 25 कार्यकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से अब तक 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को रोका गया है। जिन लोगों को सीमा पर हिरासत में लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।
बीजेपी सरकार पर दिल्ली सरकार की मंत्री ने किया पलटवार, कहा भाजपा ने किया है घपला ,इसलिए डर गई
#Delhi: #AAP मुख्यालय के बाहर हज़ारों की संख्या में पुलिस तैनात…
— DW Samachar (@dwsamachar) February 2, 2024
चंडीगढ़ में हुई वोट धांधली के ख़िलाफ़ केजरीवाल ने विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया था।#AAPProtest #ArvindKejriwal #BJPVsAAP #Latestnews #dwsamachar @AamAadmiParty @AAPDelhi @CMODelhi @ArvindKejriwal @BhagwantMann pic.twitter.com/FCJbMaW13s
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी हुई। आज आप के नेता, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले पूरे दिल्ली में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। आप के कार्यालय को छावनी बना दिया गया है। आज भाजपा को इतना डर लग रहा है कि एक तरफ चुनाव में घपला करते हैं और दूसरी तरफ देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं हो सकता। भाजपा को इतना डर क्यों है?’केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आप का आरोप है कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्काशाही इसका ताजा उदाहरण है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












