
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 22 जून। पिछले कई दिनों से लगातार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ‘सत्याग्रह’ दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी है। वजह दो एक राहुल गांधी को ईडी द्वारा लगातार पूछताछ और दूसरा अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग। इस बीच कुछ विवादित बयान भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए जिससे खुद कांग्रेस भी इतेफाक नहीं रखती। साथ कई सारे वीडियो भी वायरल हुई जिसमें हाल ही में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा का वीडियो काफी चर्चा में रहा। साथ ही एक वीडियो और भी वायरल हुआ जिसमें कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नेटा डिसूजा की है। जो चर्चा से ज्यादा विवादित हो चुका है।
नेटा डिसूजा के वीडियो का विवादित बनने के पीछे कारण है उनका पुलिसकर्मियों और फौजियों पर थूकना। डिसूजा को रिटेन कर रही पुलिस और साथ में फौजियों के ऊपर उनकी इस तरह की हरकत करना किसी को गवारा नहीं गुजर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी समेत तमाम पार्टियों के लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो दिल्ली भाजपा मंत्री इंप्रीत सिंह बख्शी ने पोस्ट किया है। बख्शी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,
ये महिला कांग्रेस की अध्यक्षा #NettaDSouza
— Impreet Singh Bakshi ਇਮਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਖ਼ਸ਼ੀ (@impreetsbakshi) June 21, 2022
की हरकत है।
यह फ़ौजी महिलाओं पर थूक रही है, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है। pic.twitter.com/X2cHh6waGY
‘ये महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा की हरकत है। ये फौजी महिलाओं पर थूक रही हैं, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है।’
नेटा डिसूजा के इस व्यवहार की वजह से दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने जा रही है। लेकिन जब यह पूरा मामला तूल पकड़ता गया और बात आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक आ गई तब नेटा डिसूजा ने ट्विटर पर अपनी सफाई पेश की है और इसका ठीकरा मीडिया पर ही फोड़ दिया। उन्होंने कहा है कि वह थूक नहीं रही थीं बल्कि उनके मुंह में कुछ गंदगी चली गई थी, जिसे वह साफ कर रही थीं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा,
मीडिया पर मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है।इस वीडियो से पता चलता है कि किस तरह से मेरे बालों को ज़ोर से खींचा गया,कीचड़ में धकेला गया।कीचड़,धूल व बाल मेरे मुंह में चले गए,जिसे मैंने अपने मुंह से उगल दिया।मेरा सुरक्षा कर्मियों का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था।सत्यमेव जयते! pic.twitter.com/o2LRFslrcl
— Netta D'Souza (@dnetta) June 21, 2022
‘मीडिया में मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। इस वीडियो से पता चलता है कि किस तरह से मेरे बालों को जोर से खींचा गया, कीचड़ में धकेला गया। कीचड़, धूल व बाल मेरे मुंह में चले गए, जिसे मैंने अपने मुंह से उगल दिया। मेरा सुरक्षाकर्मियों का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था।सत्यमेव जयते!’
आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल से पूछताछ और सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में दिल्ली में ‘सत्याग्रह मार्च’ भी निकाला। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा भी हिरासत में ली गईं, जहां वह पुलिसकर्मियों और महिला फौजियों पर थूकती हुई नजर आईं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












