
जहानाबाद, 17 जून 2024: जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। आये दिन कहीं न कहीं से गोलियों की तड़तड़ाहट की खबरें प्राप्त हो रहीं हैं।
ताजा मामला सोमवार की शाम का है जब जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दन बिगहा मे अपराधियों ने सड़क पर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। युवक को सारी गोलियां उसके शरीर के निचले हिस्से में लगी है और उसका पैर गोलियों से बुरी तरह घायल है। घायलावस्था में युवक को हुलासग॑ज पी एच सी में तत्काल लाया गया जहां से सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान धर्मवीर यादव की पत्नी कविता देवी ने मीडिया को बताया कि मेरे पति धर्मबीर यादव रोड पर खड़ा थे कि अचानक गांव के ही स॑जय यादव, विकास यादव सहित अन्य लोग आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिससे मेरे पति के पैर में पांच गोलीयां लगी है। कविता देवी ने आगे बताया कि उक्त लोगों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए।
कविता देवी ने बताया कि इन लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था परंतु झगड़ा नहीं हुआ था। वहीं सदर अस्पताल चिकित्सक ने गोली लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच छः गोली लगी हुई है। पैर में गोली फंसी होने के कारण प्रार्थमिक इलाज के उपरांत इसे पटना रेफर किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












