गुरु, अप्रैल 2, 2026

Breaking News: हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमले में सुरक्षाकर्मी की भी मौत

Haryana State President of Indian National Lok Dal shot dead, Security personnel also killed in the attack.

Haryana: State President of Indian National Lok Dal shot dead, Security personnel also killed in the attack.

Haryana State President of Indian National Lok Dal shot dead, Security personnel also killed in the attack.

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर रविवार शाम कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास हुए हमले में राठी और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल अन्य की भी गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुट गई है। बता दें कि नफे सिंह राठी आईएनलडी़ के प्रदेश अध्यक्ष है और वो खुद बहादुरगढ़ से आईएनएलडी के विधायक भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News