बिहार में कई दिनों से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा रैली निकाल रहे हैं। बिहार में जारी वोट अधिकार रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर दिखाई दिए। इस बार भाई-बहन की जोड़ी अलग अंदाज में दिखी। दोनों एक साथ एक ही बुलेट पर बैठे हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे। इस यात्रा में हिंदी विरोधी दक्षिण भारतीय नेताओं के आने पर भाजपा ने कांग्रेस और राज्य पर हमला बोला है। पटना में बुधवार को विपक्षी एकता का बड़ा प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस और राजद की ओर से निकाली गई ‘वोट अधिकार यात्रा’ में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ नजर आए। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। मंच पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पहुंचे।
रेवंत रेड्डी कुछ दिन पहले ही बिहार आकर महागठबंधन नेताओं से मुलाकात कर चुके थे और अब फिर यात्रा में शामिल होकर विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया। विपक्ष ने इस कार्यक्रम को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई बताया। वहीं बीजेपी ने इस पूरे आयोजन पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और राजद ऐसे नेताओं को बिहार बुलाकर प्रदेश की अस्मिता और भाषा पर चोट कर रहे हैं। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने स्टालिन के हिंदी विरोधी बयानों का हवाला देते हुए कहा कि वह बिहार में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते समय अपनी टिप्पणियां दोहराने की हिम्मत दिखाएं। इस यात्रा के जरिए विपक्ष विधानसभा चुनाव की नींव रखने और राष्ट्रीय स्तर पर “उत्तर-दक्षिण की एकजुटता” का संदेश देने की कोशिश कर रहा है, जबकि बीजेपी इसे ‘बिहारी गौरव’ से जोड़कर महागठबंधन को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है।
राहुल गांधी और प्रियंका को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए : धर्मेंद्र प्रधान
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने वाले तेलंगाना सीएम को यात्रा में बुलाने पर राहुल और प्रियंका को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व रेवंत रेड्डी ने कहा था कि उनका डीएनए तेलंगाना का है और तेलंगाना का डीएनए बिहार से बेहतर है। हालांकि रेवंत ने मंगलवार को मधुबनी की सभा में राहुल और राजद के तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से कहा कि राज्य की जनता लोकतंत्र की रीढ़ है। इस बीच, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही इसमें शामिल होने की बात कह चुके हैं। बिहार भाजपा के स्थानीय नेता रामकृपाल यादव ने इस यात्रा को राजनीतिक तमाशा करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और यह यात्रा चुनावी नतीजों को प्रभावित नहीं करेगी। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रियंका गांधी और रेवंत रेड्डी की उपस्थिति को बिहारियों की भावनाओं के खिलाफ बताते हुए माफी की मांग की। जदयू नेताओं ने भी महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि यह आयोजन बिहारी अस्मिता का अपमान है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












