शनि, अप्रैल 11, 2026

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में 8 लोग गिरफ्तार

BJP protest outside Kejriwal’s house, front gate vandalised, 8 Arrested
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस इस मामले में संलिप्त कुछ और लोगों की तलाश करते हुए पुलिस छह टीमें छापेमारी में लगी हैं।

बता दें कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान के मामले में भाजना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। धरने और नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बेरियर तक पहुंच कर बूम बेरियर को तोड़ डाला।

इसके बाद में प्रदर्शनकर्ताओं ने सीएम के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने सीएम आवास के गेट पर केसरिया रंग का पेंट भी फेंक दिया।
वहीं इस प्रदर्शन पर आवाज उठाते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा का गुंडा करार देते हुए यह कहा कि उपमुख्यमंत्री का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की हत्या करवाने की भाजपा साजिश रच रही है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि आज भाजपा सिर्फ आप व अरविंद केजरीवाल से डरती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News