शनि, अप्रैल 11, 2026

BJP MP Manoj Tiwari tests COVID19 positive

दिल्ली में कोरोना का कहर, मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

BJP MP Manoj Tiwari tests COVID19 positive
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
इसकी जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि आज सुबह आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने लक्षण दिखने पर पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दो जनवरी की रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड रुद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था, कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News