
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजनीति, कहते हैं सबसे गंदी और सबसे लाइमलाइट वाला सेक्टर। यह भी कहा जा सकता है कि आम जनता की सेवा करने का एक बेहद आसान और सीधा तरीका जिससे आप जनता से प्रत्यक्ष रुप से जुड़ते हैं। लेकिन जब यहीं राजनीति आपको आपसे निचले स्तर की राजनीति करवाने को मजबूर कर दें या फिर कहे कि राजनीतिक लाभ के लिए आप अपने स्तर से निचे जाकर काम करें तो उसे कौन सी संज्ञा दी जाए इसका उल्लेख भी होना जरुरी है।
दिल्ली के केजरीवाल चार्टेड प्लेन में गुजरात पहुंचते हैं। वहां भरपूर मात्रा में सिक्योरिटी व्यवस्था होती है और साथ ही होते हैं लक्जरी कार जो उन्हें एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक ले जाता है और फिर वहां से केजरीवाल आम जनता से मिलने के लिए एक ऑटो में बैठते हैं और सिक्योरिटी ना लेने की जिद करते हैं जबकि प्रोटोकॉल कहता है कि उन्हें सिक्योरिटी देना राज्य सरकार का काम है। इत्तेफाक ही है कि जो केजरीवाल सिक्योरिटी लेने से मना करते दिखें उनकी पार्टी ने ही कुछ दिन पहले ही केजरीवाल के कार्यक्रम का डिटेल देते हुए ट्वीट करती है कि केजरीवाल के ऊपर उनके ही रैली में जान से मारने की आशंका है इसलिए सिक्योरिटी के पुख्ता इस्तेमाल होना जरुरी है।
यह तो हो गया पुराना मामला। लेकिन राजनीति में हर दिन कुछ न कुछ घटना स्वभाविक है। आज का नया तमाशा दिखा रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा का। जनार्दन मिश्रा ने भाजपा के सेवा पखवाड़े को इतने सीरीयस ले लिए कि वे खुद ही अपने खुले हाथों से टॉयलेट साफ करते हुए दिखाई दिए। घटना गुरुवार की है, जब सांसद महोदय रीवा के खटकरी में एक गर्ल्स स्कूल में पहुंचे थे। मौका था PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े का। स्कूल में कार्यक्रम तो पौधरोपण का था, लेकिन जनार्दन मिश्रा ने स्कूल का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा टॉयलेट गए तो वहां काफी गंदगी दिखी। इस पर सांसद खुद सफाई में जुट गए। हद तो तब हो गई, जब सांसद को टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश और ग्लव्स तक नहीं मिले। फिर सांसद महोदय ने हाथ से ही टॉयलेट सीट साफ कर डाली। जब सांसद ये काम कर रहे थे, तब चपरासी स्कूल में मौजूद था। अब यह सारा मामले को किस एंगल में देखा जा सकता है क्योंकि अगर सफाई की चिंता ही थी तो चपरासी को बोला जा सकता था या फिर ब्रश का इंतजार भी कर सकते थे जो चपरासी लेकर आता।
आप भी देखिए वीडियो जो खुद जनार्दन मिश्रा ने पीएम मोदी और सीएम को भी टैग करके ट्वीट किया। ट्वीट में जनार्दन मिश्रा ने लिखा, पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की।@narendramodi @JPNadda @blsanthosh @ChouhanShivraj @vdsharmabjp @HitanandSharma pic.twitter.com/138VDOT0n0
— Janardan Mishra (@Janardan_BJP) September 22, 2022
हालांकि जब इस बारे में चर्चा शुरु हुई तो पता चला कि यह सांसद महोदय का पहला मौका नहीं है जब उन्होंने टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो शेयर किया हो बल्कि इससे पहले वे ऐसा 6 बार कर चुके हैं। इसी तरह कई बार उनका कचरा कलेक्शन और ऑफिस टेबल साफ करने का वीडियो भी सामने आ चुका है। साल 2018 में सांसद जब जनसंपर्क करते ग्राम पंचायत हिनौता पहुंचे थे वहां भी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था और फिर गंदगी देख टॉयलेट सीट को साफ किया था। इससे पहले भी स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए भी देखे गए थे।
यही नहीं कोरोना में जब पूरी दुनिया परेशान थी और हाताश तो सांसद महोदय पहुंच गए रीवा जिले के मउगंज के सेमरिया पंचायत के क्वारैंटाइन सेंटर। सेंटरा का टॉयलेट काफी गंदा देख उसे साफ किया। झाड़ू नहीं मिली तो बाहर से पेड़ की सूखी लकड़ी की टहनियां मंगवाई और हाथ में सर्जिकल ग्लव्स पहने और टॉयलेट साफ कर दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















