DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने राहुल गांधी बिहार पहुंचे, बेगूसराय-पटना में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने राहुल गांधी बिहार पहुंचे, बेगूसराय-पटना में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कन्हैया कुमार भी रहेंगे साथ Rahul Gandhi reaches Bihar today to join Kanhaiya Kumar’s padyatra इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, जेडीयू और राजद के बाद अब कांग्रेस भी मैदान में आ … Read more

Rahul Gandhi reaches Bihar today to join Kanhaiya Kumar’s padyatra

पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने राहुल गांधी बिहार पहुंचे, बेगूसराय-पटना में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कन्हैया कुमार भी रहेंगे साथ

Rahul Gandhi reaches Bihar today to join Kanhaiya Kumar’s padyatra

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, जेडीयू और राजद के बाद अब कांग्रेस भी मैदान में आ गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी सोमवार दोपहर बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेंगे। ये पदयात्रा कन्हैया कुमार ने शुरू की है। इसके बाद राहुल गांधी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। इस दौरे का मकसद बिहार से युवाओं के पलायन के मुद्दे को उठाना और राज्य में रोजगार के अवसरों की मांग करना है।

Digital Women Trust

आईटीआई मैदान में झंडा फहराने के करीब एक घंटे बाद राहुल गांधी कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। शाम में पपरोर में यह यात्रा समाप्त होगी। इस दौरान लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह पटना आएंगे। यहां पर राहुल गांधी दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसमें श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

बता दें कि बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है। अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं। यहां रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें।अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता से हटाने की भी बात कही। दरअसल बिहार चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी युवाओं को टारगेट करने की कोशिश करेगी और बताएगी कि किस तरह बिहार सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है।

वहीं राहुल गांधी युवाओं को लेकर कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। बता दें, बिहार चुनाव को देखते ही राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। बीते 3 महीने में राहुल गांधी तीसरी बार बिहार पहुंच रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु पटना पहुंचे हुए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव से मुलाकात को लेकर बताया कि उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, बिहार प्रभारी ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बताया कि राहुल गांधी का बिहार में तीन कार्यक्रम है। वह पलायन रोको यात्रा में बेगूसराय में शामिल होंगे और संविधान दिवस कार्यक्रम पटना में आयोजित है उसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही सदाकत आश्रम में एक इंटरनल कार्यक्रम है जिसमें भी वह भी रहेंगे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़