मंगल, अप्रैल 7, 2026

Bihar News: प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’ बने राजद के स्टार प्रचारक, दिव्यांग समाज में खुशी की लहर

पटना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें राजद (दिव्यांग प्रकोष्ठ) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’ को एक बार फिर शामिल किया गया है। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव 2024 में भी स्टार प्रचारक रह चुके थे।

प्रवीण कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि —
“मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुझे एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्टार प्रचारक के रूप में मनोनीत किया गया है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि संपूर्ण दिव्यांग समाज और राजद दिव्यांग प्रकोष्ठ परिवार के लिए गौरव का विषय है।”

उन्होंने आगे कहा —
“मैं पूज्य पिता तुल्य आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, युवा जन-आकांक्षाओं के प्रतीक श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी तथा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मंगनी लाल मंडल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन से यह अवसर प्राप्त हुआ है।”

‘कवि जी’ ने विश्वास जताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार को न्याय, सम्मान और बराबरी का राज्य बनाएगा।

उन्होंने अपने संदेश के अंत में सभी समर्थकों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा —
“आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा के साथ — जय बिहार, जय राष्ट्रीय जनता दल, जिंदाबाद।”

इस घोषणा के बाद से ही राजद कार्यकर्ताओं और दिव्यांग समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक समावेश और दिव्यांग जनों की सक्रिय राजनीतिक भागीदारी की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Bihar News: Praveen Kumar Mishra ‘Kavi Ji’ becomes RJD’s star campaigner, wave of happiness in the disabled community

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News