जहानाबाद पटना से आए लॉर्ड बुद्धा स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षाविद धनेश्वर प्रसाद ने जहानाबाद जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा —
“अगर आपके पास दो रुपये हैं तो एक रुपये की रोटी और एक रुपये की किताब खरीद लो। रोटी तुम्हें जीने में मदद करेगी, और किताब तुम्हें जीना सिखाएगी।”
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज में विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। जब शिक्षा घर-घर तक पहुँचेगी, तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक उत्थान संभव है।
राजनीतिक चर्चा के दौरान धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि समाज में जो लोग राजनीतिक रूप से ऊँचाई पर पहुँचते हैं, उनके विरुद्ध तरह-तरह की साजिशें रची जाती हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्रशांत किशोर द्वारा दिया गया बयान कुशवाहा समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि साल 1933 में कोईरी, कुर्मी और यादव समाज ने मिलकर ‘त्रिवेणी संघ’ की स्थापना की थी। इसके परिणामस्वरूप यादव समाज को 15 वर्ष, कुर्मी समाज को 20 वर्ष तक शासन का अवसर मिला, इसलिए अब सामाजिक न्याय के तहत कुशवाहा समाज को भी कम से कम 5 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद का अवसर मिलना चाहिए।
धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि हमारे समाज के दो बड़े नेता — उपेंद्र कुशवाहा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद आने वाले समय में सम्राट चौधरी को राज्य का नेतृत्व संभालने का अवसर अवश्य मिलना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि जब शिक्षा हर घर तक पहुँचेगी, तभी बिहार सशक्त होगा और समाज में बराबरी का माहौल बनेगा।
Bihar News: “For two rupees, buy one person’s bread and another person’s book” – Educationist Dhaneshwar Prasad
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












