DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar News: बिहार में ससुराल वाले देर रात श्मशान में जला रहे थे विवाहिता का शव, पुलिस को देखकर हुए फरार

Body of Newlywed Woman Being Burned at Midnight in Bihar Crematorium; Flee upon Seeing Police
Body of Newlywed Woman Being Burned at Midnight in Bihar Crematorium; Flee upon Seeing Police

बिहार के दरभंगा में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के ससुराल वाले देर रात आननफानन में साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे जलाने के लिए श्मशान ले गए, लेकिनं इस दौरान इस बात की भनक पुलिस को लग गई और उसे खोजते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर ससुराल वाले श्मशान से फरार हो गये। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
बता दें कि यह घटना बिहार के दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव की है। मृतका की पहचान बलहा गांव निवासी राम आधार मुखिया के पुत्र मणिकांत मुखिया की पत्नी पिंकी देवी (22) के रूप में की गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका का मायका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर है और यह राज कुमार सहनी की पुत्री पिंकी देवी है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व मणिकांत मुखिया के साथ हुई थी और उनकी एक साल की एक बेटी भी है। पिंकी के परिजनों का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर लाश को जलाने गये हैं। इस बात की सूचना मिलते ही वे लोग बिरौल पहुंचे और इस बात की सूचना बिरौल पुलिस को दी।

पुलिस को देखकर हुए फरार

परिजनों की शिकायत पर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने के लिए जाने की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस श्मशान घाट पहुंची। श्मशान घाट पर पुलिस को पहुंचते देख मृतका के परिजन चिता पर रखे शव को छोड़ कर फरार हो गये।
मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं इस घटना के संबंध में बिरौल थाना के थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि मृतका के पिता राज कुमार सहनी ने दहेज के खातिर ससुराल वालों के द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने ही शव को जलाने की सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर श्मशान घाट पहुंच चिता से शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News