DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: Chinese Woman Suspected Of Spying On Dalai Lama Arrested In Bihar’s Gaya

Bihar: Chinese Woman Suspected Of Spying On Dalai Lama Arrested In Bihar's Gaya
Bihar: Chinese Woman Suspected Of Spying On Dalai Lama Arrested In Bihar's Gaya

धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिला बोधगया से गिरफ्तार, खोजबीन के लिए पुलिस ने जारी किया था स्केच

This image has an empty alt attribute; its file name is chinese-spy.jpg
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने वाली और उन्हें धमकी देने वाली महिला को बिहार की गया पुलिस ने ढूंढ निकाला है। गया पुलिस उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, संदिग्ध चीनी महिला जासूस की उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है।
बिहार पुलिस ने चीनी जासूस को बोधगया के कालचक्र ग्राउंड के बाहर से हिरासत में लिया है। इसी जगह पर दलाई लामा हर रोजाना प्रवचन देने आते हैं। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध महिला का नाम मिस सोंग शियाओलन है और वह चीन से है। यह चीनी महिला साल 2019 में भारत आई थी, लेकिन वह चीन लौट गई थी। इसके बाद वह दोबारा भारत आई और फिर नेपाल चली गई। वह नेपाल में कुछ दिन बिताने के बाद बोधगया पहुंची।

पुलिस ने स्केच किया था जारी
बता दें, इससे पहले बिहार पुलिस ने संदिग्ध जासून मानी जा रही इस चीनी महिला का स्कैच जारी किया था। इस बीच बोधगया में दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़