प्रधानमंत्री मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद बुलाया। कई जिलों में सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन, महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी।
Bihar Bandh: NDA Protest Against Remark on PM’s Mother
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में एनडीए का आज गुरुवार को बिहार बंद है। पटना, गयाजी, मुंगेर समेत कई जिलों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर में नेशनल हाईवे जाम किया गया है। यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक बिहार बंद का एलान किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी राज्यव्यापी बंद में हिस्सा ले रही हैं।
पीएम मोदी के माँ के अपमान का विरोध या गुंडागर्दी???
— DW Samachar (@dwsamachar) September 4, 2025
(बीजेपी महिला नेत्री बंद के दौरान दो महिलाओं को कुछ इस तरह से समझाते दिखीं…)#BiharBand #PMModi #Jehanabad #NDA #Bihar #NarendraModi @priyanka2bharti @yadavtejashwi pic.twitter.com/YdU9IRaWqJ
भोजपुर में सुबह 7 बजे से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिले के मुख्यालय आरा सहित कई प्रखंडों पर कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान दुकानें बंद हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि, एंबुलेंस और स्कूल बसों जैसी आवश्यक सेवाओं को रोका नहीं जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखा है। बंद को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कर कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को अभद्र गाली दी गई है, वह काफी निंदनीय है। इन लोगों के द्वारा देश की हर महिला को गाली दिया गया है, लेकिन अब तक ना राहुल गांधी और ना ही तेजस्वी यादव के द्वारा माफी मांगी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस गाली का जनता अपने वोट से जवाब देगी।राजधानी पटना सहित दानापुर में भी बंद का असर साफ देखने को मिल रहा है। दानापुर के सगुना मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आगजनी की और यातायात बाधित किया।
बिहार बंद के दौरान स्कूल जाने के लिए निकली शिक्षिका के साथ बीजेपी महिला नेताओं ने किए दुर्व्यवहार#Jehanabad #Bihar #NDA #PMModi pic.twitter.com/W38TsZMccR
— DW Samachar (@dwsamachar) September 4, 2025
प्रदर्शन के कारण आम लोगों को यातायात जाम की समस्या झेलनी पड़ी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय महामंत्री माला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां के बारे में असंबद्ध बातें कही गईं, जो बेहद निंदनीय है। इसके विरोध में हम सुबह से ही सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला पंडित ने कहा कि राहुल और तेजस्वी मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखना छोड़ दें। प्रधानमंत्री की मां का अपमान पूरे देश का अपमान है और इसी वजह से बिहार बंद बुलाया गया है। सासाराम में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कार्यकर्ताओं में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया गया है। इस दौरान गाड़ियों की कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने के खिलाफ वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की है।
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी को स्वर्गीय मां की गाली दी गई थी
बता दें कि अभी हाल ही में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में बनाए गए मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वर्गीय मां की गाली दी गई थी। एनडीए के तमाम घटक दलों से जुड़े नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी की महिला मोर्चा ने बिहार बंद रखने का एलान किया था। एनडीए की तरफ से कहा गया है कि यह बंद शांतिपूर्ण रहेगा। बिहार बंद के दौरान लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो अपनी दुकानें बंद रखें और घरों में ही रहें ताकि राजद-कांग्रेस को यह एहसास हो कि ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया गया है बल्कि यह 140 करोड़ लोगों का अपमान है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, कुछ दिन पहले महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। आज इसके खिलाफ एनडीए ने पांच घंटे का बिहार बंद का आह्वान किया है। हम इस बंद को सफल बना रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश से माफी मांगें। वहीं एनडीए के ‘बिहार बंद’ को लेकर विपक्षी दलों ने भी सियासी हमले शुरू कर दिए हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में हंसते रहे और भारत लौटते ही रोने लगे। उन्होंने तंज कसा कि सरकार के लोग ही बिहार बंद करा रहे हैं। तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार यात्रा में उमड़े जनसैलाब से डरी हुई है, इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
बिहार बंद, NDA Protest, पीएम मोदी की मां, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, बिहार राजनीति
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













