शनि, अप्रैल 11, 2026

राकेश टिकैत पर बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान फेंकी गई काली स्याही

Bengaluru: Farmers throw ink at Rakesh Tikait in Bengaluru
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कर्नाटक में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। यह घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की है जहां राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के ऊपर एक चैनल द्वारा की गई स्टिंग ऑपरेशन पर अपनी सफाई देने आए थे। इस चैनल द्वारा जारी इस वीडियो में कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

Bengaluru: Farmers throw ink at Rakesh Tikait in Bengaluru

दोनो नेता यहां प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से यह बताने पहुंचे थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और धोखेबाज किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

राकेश टिकैत पर बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान फेंकी गई काली स्याही

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और बहस के दौरान ही एक शख्स ने राकेश टिकैत के उपर काली स्याही फेंक दी। राकेश टिकैत के मुताबिक स्याही फेंकने और हंगामा करने वाले सभी लोग किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थक थे। किसान सभा के अध्यक्ष अवनीश पवार ने कहा- जो भी हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, किसान यूनियन के महासचिव सावित मलिक ने कहा कि हम पर तो लाठीचार्ज तक हुआ है,यह तो बस स्याही है, हम स्याही से डरने वाले नहीं हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News