
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है। आज कुलगाम जिले में एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है। गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की थी।
बता दें कि कश्मीर के दक्षिणी जिले में गुरुवार को इलाक़ाही देहाती बैंक कुलगाम शाखा के एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था।
इस बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च अभियान जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












