
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक आरोप और उस आरोप में केजरीवाल के मंत्री और विधायक लगातार फंसते जा रहे हैं। सतेंद्र जैन का मामला अभी चल ही रहा है कि मनीष सिसोदिया पर अब आरोप लगने शुरू हो गए हैं। पहले उनपर विद्यालय के भवन बनाने में किये गए घोटालों पर कार्रवाई होनी है, अस्थाई अस्पताल पर भाजपा अलग ही आरोप लगा रही है तभी एक नया मामला सामने आ गया है। अब जो मनीष सिसोदिया पर आरोप लग रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा की पत्नी ने लगाया है।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भूइयां सरमा ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। गुवाहाटी के सिविल जज की अदालत में रिंकी भूइयां शर्मा ने मानहानि का सिविल केस दर्ज कराते हुए 100 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग भी की है। यह मानहानि का केस कोरोना से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां ने मंगलवार को पीपीई किट मुद्दे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मामले में 22 जून को गुवाहाटी हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। रिंकी भुइयां के वकील पी नायक ने कहा कि रिंकी भुइयां सरमा ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। अब यह मानहानी के केस क्यों किए गए हैं इसका कारण भी जान लें।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीपीई किट के अनुबंध को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके लिए सिसोदिया ने प्रोपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर्स की फर्मों को 2020 में बाजार दरों से अधिक पर पीपीई किट की आपूर्ति के लिए सरकारी ठेके दिए थे। साथ ही सिसोदिया ने ये भी कहा था असम सरकार ने अन्य कंपनियों से 600 रुपये में पीपीई किट की खरीद की और सरमा ने अपनी पत्नी और बेटे के व्यापारिक भागीदारों की फर्मो को 990 रुपये प्रति पीस के लिए तत्काल आपूर्ति के आदेश दिए। सिसोदिया के इस बयान पर हेमंत बिस्वा ने कहा था कि वह लीगल एक्शन लेंगे, क्योंकि उनकी पत्नी ने बिना एक भी पैसे लिए 1500 पीपीई किट्स सरकार को दान किए थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












