मंगल, अप्रैल 7, 2026

अल्पसंख्यक बच्चों के ट्यूशन फीस आदेश को निरस्त कर सभी वर्ग के बच्चों की फीस माफ की जाए- भाजपा

Arvind Kejriwal is dividing the Delhi non religious terms: Delhi BJP Chief
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 17 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा निदेशायलय के उस आदेश का विरोध किया जिसमें कहा गया है कि पब्लिक स्कूल से अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों की ट्यूशन फीस माफ की जाए। आदेश गुप्ता ने मांग की है कि इस तरह से धर्म और मजहब के आधार पर शिक्षा का विभाजन नहीं होना चाहिए। यदि कोरोना काल में अल्पसंख्यक वर्ग की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है तो उसमें मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवार के लोग भी शामिल हैं। इसलिए छूट का फायदा सभी वर्ग को हो।

आदेश गुप्ता ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ग्रसित है। कांग्रेस की राह पर निकल पड़ी आम आदमी पार्टी भी देश को बहुत नुकसान पहुंचाने वाली है क्योंकि अब ‘आप’ की तुष्टिकरण की राजनीति शिक्षा तक पहुंच चुकी है। बच्चों के अभिभावकों ने कोरोना काल के दौरान कई बार फीस कम करने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद पैरेट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर धरना दिया लेकिन बावजूद उसके कुछ राहत नहीं दी गई। और अब अल्पसंख्यकों की फीस को कम करने की बात कही गई है।

दिल्ली को धर्म और मजहब के आधार पर बांट रहे हैं केजरीवाल- आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली को धर्म और मजहब के आधार पर बांट रहे हैं। पहले केजरीवाल सरकार द्वारा मस्जिदों के इमाम को सैलरी देने का काम किया गया। अगर आप सरकार चाहती तो समानता का व्यवहार करके मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को भी सैलरी दे सकते थे, लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि आखिर अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों की चिंता केजरीवाल क्यों नहीं कर रहे हैं आखिर उनके बच्चे कहां जाएंगे। भाजपा का एक ही प्रयास है कि देश समान व्यवस्था के आधार पर चले। इसलिए इस तरह के ऑर्डर जारी करके बच्चों के अंदर मजहबी नफरत का बीज बोने का प्रयास केजरीवाल सरकार ना करें। अल्पसंख्यकों की ट्यूशन फीस कम करके केजरीवाल ने बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाने का काम किया है। प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News