Arunachal Truck Accident: 22 Workers Feared Dead
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती अनजाव जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जहां असम के तिनसुकिया जिले से काम की तलाश में आए 22 दिहाड़ी मजदूरों से भरे एक ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरा।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में सभी के मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 13 शव बरामद कर लिए हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।
Indian Army launches a major search and rescue operation in the higher reaches of Chaglagam, #ArunachalPradesh. The effort began after a civilian vehicle carrying 22 workers from Tinsukia fell off a cliff near KM 40. Multiple rescue columns have been deployed, along with medical… pic.twitter.com/RpBnXrpuLo
— DD News (@DDNewslive) December 11, 2025
कैसे हुई यह घटना.?
घटना अनजाव जिले के हायुली-वालोंग मार्ग पर हुई, जो भारत-चीन सीमा के करीब एक दुर्गम और घुमावदार सड़क है। मीडिया सोर्स के मुताबिक, ट्रक में सवार सभी 22 में से 19 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के रहने वाले थे। ये दिहाड़ी मजदूर काम के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे और स्थानीय निर्माण साइट्स पर रोजगार की तलाश में लौट रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे, जब ट्रक तेज रफ्तार में पहाड़ी मोड़ ले रहा था, तो अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। संभावित कारण के तौर पर तेज गति, खराब मौसम और सड़क की टूटी-फूटी स्थिति बताई जा रही है- जो इस क्षेत्र की सड़कों की पुरानी समस्या है।
इस दौरान ट्रक खाई में गहरी खाई में गिर गया, जहां पहुंचना ही रेस्क्यू के लिए चुनौती बन गया। स्थानीय पुलिस और एसएसआरबी (स्टेट स्पेशल रेस्क्यू ब्रिगेड) की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन घने जंगल, भारी बारिश और दुर्गम इलाके ने ऑपरेशन को जटिल बना दिया। अब तक 13 शव ऊपर लाए गए हैं, और बाकी 9 लापता लोगों को खोजने के लिए हेलीकॉप्टर और स्थानीय वॉलंटियर्स की मदद ली जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन ज्यादातर 25-40 साल के युवा मजदूर बताए जा रहे हैं।

दुर्गम इलाका, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
अनजाव जिला, जो लोहित घाटी के पास स्थित है, अपनी ऊबड़-खाबड़ सड़कों और सीमा क्षेत्र होने के कारण हमेशा से हादसों का शिकार रहा है। इस बार भारी बारिश ने मलबे को और फिसलन भरा बना दिया, जिससे रेस्क्यू टीमें पैदल ही नीचे उतरनी पड़ीं। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के एसपी एम लोईतांग हेमो ने बताया, ‘हमने 50 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हायुली के अस्पताल भेजा जा रहा है।’ असम सरकार ने भी प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता का ऐलान किया है, जिसमें प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
जांच और सुरक्षा उपायों का सरकार ने किया वादा
वहीं इस हादसे पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘यह बेहद दुखद है। मैंने अनजाव प्रशासन को हर संभव मदद का निर्देश दिया है। सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे।’ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर कहा कि ट्रांस अरुणाचल हाईवे पर सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए फंडिंग बढ़ाई जाएगी। स्थानीय विधायक और एनडीएफ टीमों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जहां ओवरलोडिंग और वाहनों की फिटनेस चेक पर सख्ती का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












