DW Samachar – Header
BREAKING

April 2026 – 9 Major Rule Changes: अप्रैल 2026 – आज से बदल जायेंगे ये 9 बड़े नियम, जानें आप पर और आपकी जेब पर इनका क्या पड़ेगा असर..

अप्रैल 2026 से टैक्स, बैंकिंग, FASTag, LPG और अन्य नियमों में बड़े बदलाव लागू हुए हैं। जानें इनका आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। April 2026: 9 Major Rule Changes आज यानी 1 अप्रैल से नए महीने की शुरुआत हो रही है साथ हीं यह नए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत … Read more

New Income Tax Rules from April 1 Explained

अप्रैल 2026 से टैक्स, बैंकिंग, FASTag, LPG और अन्य नियमों में बड़े बदलाव लागू हुए हैं। जानें इनका आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा।

April 2026: 9 Major Rule Changes

Digital Women Trust

आज यानी 1 अप्रैल से नए महीने की शुरुआत हो रही है साथ हीं यह नए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत मानी जाएगी। जिसके बाद आज यानी 1 अप्रैल से कई अहम नियम लागू हो रहे हैं। सरकार और विभिन्न विभागों ने नीतियों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ेगी। आज से कहीं टैक्स में राहत है तो कहीं खर्च बढ़ने वाला है। तो आइए जानते हैं आज से लागू होने वाले 9 बड़े बदलाव….

नई टैक्स व्यवस्था लागू:

  • 1.अब नई टैक्स रिजीम पूरी तरह प्रभावी हो गई है। सैलरीड लोगों के लिए ₹12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी (सेक्शन 87A के तहत), जबकि अन्य के लिए यह सीमा ₹12 लाख तय की गई है।
  • 2.TDS के नए फॉर्म लागू: आज से TDS के लिए फॉर्म 16/16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू हो गए हैं। इनमें टैक्स की जानकारी ज्यादा विस्तार से मिलेगी, जिससे ITR फाइल करना आसान होगा।
  • 3.PNB ATM से कैश निकालने की लिमिट घटी: पंजाब नेशनल बैंक ने ATM निकासी की सीमा घटा दी है। अब क्लासिक कार्ड से ₹25,000 और प्लेटिनम कार्ड से ₹50,000 तक ही कैश निकाला जा सकेगा।
  • 4.पैन कार्ड नियम सख्त: अब पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि अपडेट करने के लिए आधार मान्य नहीं होगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया गया है।
  • 5.रेलवे रिफंड नियम बदला: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर अब रिफंड के लिए कम से कम 8 घंटे पहले आवेदन करना होगा। हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक मिलती रहेगी।
  • 6.FASTag हुआ महंगा: FASTag एनुअल पास अब महंगा हो गया है। ₹3,000 की जगह अब ₹3,075 देने होंगे, जो 200 यात्राओं के लिए मान्य रहेगा।
  • 7.टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद: आज से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश भुगतान खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ FASTag या UPI से ही पेमेंट होगा।
  • 8.गैस सिलेंडर और ATF के नए दाम: आज सुबह 6 बजे से LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की नई कीमतें लागू हो गई हैं। इससे रेस्टोरेंट में खाना और हवाई सफर महंगा हो सकता है।
  • 9.गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी: ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम 2-3% तक बढ़ा दिए हैं। जिनका बिल 31 मार्च तक नहीं कटा, उन्हें अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़