
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश में विरोध और विवादों के बीच आज से अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जून, 2022 से यानी शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है।
जानें जरूरी तारीखें-:
Join the Indian Air Force as an #Agniveer.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) June 21, 2022
Registration for #AgnipathRecruitmentScheme starts from 24 June 2022 and ends on 05 July 2022.
Online examination starts from 24 July 2022.
For details, visit https://t.co/w1hj11fZ2K pic.twitter.com/IHYz81kgxh
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 20 जून, 2022
आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जून, 2022
आवेदन समाप्त होने की तारीख- 5 जुलाई, 2022
परीक्षा की तारीख- 24 जुलाई, 2022 से शुरू
अंतरिम चयन सूची जारी होगी- 1 दिसंबर, 2022
इनरोलमेंट की तारीख- 11 दिसंबर, 2022
https://hindibylines.wpcomstaging.com/2022/06/14/agnipath-scheme-allows-youth-to-join-army-navy-air-force-for-4-years-details-inside/
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा:
Serve the Nation as #Agniveer under the #AgnipathScheme. @adgpi @IAF_MCC @indiannavy pic.twitter.com/qzokMnNR7C
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) June 22, 2022
वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 29 दिसंबर 1999 और 29 जून, 2005 के बीच की होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता साइंस और नॉन साइंस स्ट्रीम के लिए अलग रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी योग्यताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को AirForce Agniveer Recruitment पर चेक करें।
https://hindibylines.wpcomstaging.com/2022/06/17/centre-extends-upper-age-limit-for-agnipath-scheme-from-21-yrs-to-23-yrs-amid-protests/
जानें किन किन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन-:
ऑनलाइन टेस्ट।
शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
मेडिकल टेस्ट।
अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












