शनि, अप्रैल 11, 2026

After SC order, Delhi Police remove barricades at Ghazipur border

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेट्स हटाए

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के द्वारा बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस ने खोल दी गई है। गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद आज शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटा दी है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसान आंदोलन के चलते करीब 11 महीने से बंद दिल्ली से मेरठ वाली लाइन और एनएच-9 की लेन को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोल दिया है। सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया। दिल्ली-मेरठ वाली लेन से पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News