शनि, अप्रैल 11, 2026

After dengu, health experts warns Delhiites of swine flu as no of cases increased by 44 times in last 60 days

राजधानी दिल्ली में डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामलों में होने लगी बढ़ोतरी, हो जाएं सतर्क

राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी और डेंगू संक्रमण के बीच अब स्वाइन फ्लू की मुसीबत खड़ी हो सकती है। राजधानी में डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। पिछले 60 दिन में 44 गुना मरीज बढ़े हैं। चूंकि इन सभी बीमारियों के शुरुआती लक्षण भी लगभग एक जैसे हैं। ऐसे में मरीजों की समय रहते जांच नहीं होने के कारण अस्पतालों में गंभीर मामले भी बढ़ने लगे हैं।

बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम ने 30 सितंबर तक की स्थिति को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार जुलाई माह तक दिल्ली में दो ही स्वाइन फ्लू के मामले थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 88 हो चुकी है। इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू व गंभीर श्वसन रोग इत्यादि के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। ऐसे में यह पता करना मुश्किल है कि ये मरीज किस संक्रमण से ग्रस्त है। हालांकि ऐसे मामलों में चिकित्सा अंदेशा के आधार पर आगे बढ़ती है और दवाओं का असर भी देखा जाता है। अगर किसी मरीज को फ्लू या सांस की दिक्कत है तो उसे जांच जरूर कराना चाहिए।
वहीं साल 2016 से अब तक की स्थिति को लेकर जारी इस रिपोर्ट में यह भी पता चला कि दिल्ली में हर दूसरे साल स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी आई है। साल 2016 में 193 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले थे लेकिन उस दौरान सात मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद 2017 में 2835 मामले और 16 मौतें दर्ज की गईं लेकिन इसके बाद साल 2018 में मरीजों की संख्या कम होकर 205 रह गई और दो मौतें भी दर्ज हुईं। इसके बाद साल 2019 में संख्या बढ़क 3627 तक जा पहुंची और 31 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान 412 लोग संक्रमित हुए थे लेकिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News