
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
हरिनगर इलाके में दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता को उनकी पत्नी और बेटी के सामने तीन बाइक सवार बदमाशों ने घर पर ही बंधक बनाकर लूट लिया। आरोपियों ने पीड़ित के गले से सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। अधिवक्ता कंवल चौधरी ने गाड़ी से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची हरिनगर थाना पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित कंवल चौधरी ने बताया कि सोमवार को उनके घर मेहमान आए हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह मेहमान को छोड़ने के लिए बेटी और पत्नी के साथ घर से नीचे आए। मेहमान चले गए तो वह सभी घर के अंदर जाने लगे। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश आए और अधिवक्ता के सिर पर पिस्तौल तान दी। उन्हें बंधक बनाया और गले से चैन लूट ली। परिवार को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












