दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे बुल्डोजर अभियान को बताया भाजपा की ‘वसूली’ साज़िश

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
“निगम का एक ही फंडा है या तो पैसा दो या बुल्डोजर से तुम्हारा घर बर्बाद कर देंगे”
दिल्ली में एमसीडी द्वारा बुल्डोजर अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 10 जगहों पर और उत्तरी दिल्ली ने दो जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच सबसे बड़ी कार्रवाई मदनपुर खादर में की गई, जहां बवाल के बीच निगम ने अवैध तरीके से बनाई गई तीन बिल्डिंगों को धराशायी किया। भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची एमसीडी की टीम पर पथराव भी किया गया। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोट भी आई है।
इसी कार्रवाई के बाद आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निगम शासित भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि
“दिल्ली में बुल्डोज़र से वसूली की भाजपा की साज़िश। 63 लाख घरों पर बीजेपी का तबाही का प्लान है। 60 लाख घर कच्ची कॉलोनी व झुग्गियों में है और तीन लाख घर पक्की कालोनियों में।
बीजेपी का इन 63 लाख परिवारों को संदेश साफ़ है – या तो पैसा दो या बुल्डोज़र से तबाह होने को तैयार रहो”
दिल्ली में बुल्डोज़र से वसूली की भाजपा की साज़िश.
— Manish Sisodia (@msisodia) May 13, 2022
63 लाख घरों पर बीजेपी का तबाही का प्लान है. 60 लाख घर कच्ची कॉलोनी व झुग्गियों में है और तीन लाख घर पक्की कालोनियों में.
बीजेपी का इन 63 लाख परिवारों को संदेश साफ़ है – या तो पैसा दो या बुल्डोज़र से तबाह होने को तैयार रहो
मनीष सिसोदिया ने आज गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसों की उगाही के लिए तोड़ फोड़ अभियान को तुरंत रोकिए क्योंकि यह दिल्ली को बर्बाद करने के लिए चलाया जा रहा है। भाजपा के तोड़फोड़ अभियान को रोकने के लिए हम जेल जाने को भी तैयार हैं।एमसीडी में भाजपा का कार्यकाल पूरा हो चुका है उसके बावजूद अगर इस तरह दिल्ली को बर्बाद करने की कार्रवाई की जा रही है तो आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि 60 लाख मकान कच्ची कालोनियों और झुग्गी बस्तियों में बने हैं जबकि 3 लाख मकान वो हैं जिन्हें आंशिक रूप से तोड़ा जाना है। भाजपा बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों से वसूली कर रही है। 4 मई से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो में लगातार निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि एक विशेष समुदाय को टारगेट कर बुल्डोजर की कार्रवाई की जा रही है जबकि भाजपा का कहना है कि अतिक्रमण हटाना निगम का रूटीन वर्क है और अतिक्रमण को धर्म या मजहब से जोड़कर नही। देखना चाहिए क्योंकि बुल्डोजर किसी विशेष धर्म की पहचान नहीं रखता।
माँ-बेटा दोनो हाथ जोड़कर रो रहे हैं।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 13, 2022
बेटा छाती पीटकर चींख-चींख कर कह रहा है “हम भी भाजपा को वोट देते हैं”
Sorry बेटा, आगे गलती मत करना जो भाजपा को वोट देते हैं भाजपा उनके घर तोड़ती है। pic.twitter.com/dy6WGEo9AS
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












