गुरु, अप्रैल 2, 2026

AAP announces candidates for Delhi mayor election: AAP का एलान , दिल्ली मेयर के लिए महेश खींची और डिप्टी मेयर के लिए रविंद्र भारद्वाज होंगे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार महेश कुमार खांची होंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के मेयर के उम्मीदवार महेश कुमार खांची करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं और लंबे समय से पार्टी के साथ काम करते रहे हैं। इन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया। सबसे पहले बूथ प्रेजिडेंट, फिर वार्ड प्रेजिडेंट बने। इसके साथ आम आदमी पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।

26 अप्रैल को होगा दिल्ली के मेयर का चुनाव

Mayor : – Mahesh Khichi Ward 84, Dev Nagar (Karol Bagh)

Deputy Mayor : – Ravinder Bhardwaj – Ward 41, Aman Vihar ( Kirari constituency)

आपको बता दें कि दिल्ली के मेयर का चुनाव 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्य, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक हिस्सा लेंगे।
एमसीडी का कार्यकाल पांच साल का होता है। हर वित्त वर्ष के पहले माह में होने वाली सदन की पहली आम सभा की बैठक में मेयर का चुनाव होता है। मौजूदा मेयर डॉ. शैली ओबरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया है। वह लगातार दो बार एकीकृत एमसीडी की मेयर रहीं। एमसीडी का चुनाव 4 दिसंबर 2022 को होने के बाद 7 दिसंबर को नतीजे आए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वार्डों में जीत हासिल हुई। इसके बाद डॉ. शैली ओबरॉय पहली बार 22 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक मेयर रहीं। उनका ये कार्यकाल मात्र 39 दिन का रहा। लेकिन अगली बार वे फिर से मेयर चुनी गईं और पूरे एक साल उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। एमसीडी के नियमानुसार मौजूदा कार्यवाहक मेयर होने के नाते डॉ. शैली को अगले मेयर के चुनाव कराने के लिए निगम की साधारण सभा की बैठक की तारीख तय करनी थी। बुधवार को सुबह मेयर ने तारीख तय करके निगम सचिव को भेजी। इसके बाद निगम सचिव कार्यालय की ओर से मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।

कांग्रेस और आप होंगे साथ

लेकिन इस बार दिल्ली मेयर का चुनाव काफी अलग होने वाला है। क्योंकि इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है तो इसका असर दिल्ली के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले दो बार हुए मेयर पद के चुनाव में और निगम सदन की बाकी सभी बैठकों में जमकर हंगामा देखने को मिला है। किसी भी बैठक में निगम से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई है, लेकिन इस बार के सदन की मीटिंग में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले जहां सदन में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिखाई देते थे, वहीं इस बार कांग्रेस के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है, इसलिए उम्मीद है कि गठबंधन दल इस बार ज्यादा मजबूती के साथ नजर आएगा। यदि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा लेंगे तो इस दिन फिर से निगम सदन के अंदर भारी कोलाहल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News