DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अंतराष्ट्रीय संगीत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, लोकप्रिय साहित्यकार स्व डा भरत सिंह को अर्पित किया गया श्रद्धांजलि

A program was organized on International Music Day, tribute was paid to popular litterateur late Dr. Bharat Singh

जहानाबाद नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में स्थानीय को -ऑपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित पाक्षिक काव्य गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर संगीत साहित्य समारोह सह श्रद्धाजलि समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी के प्रमुख रहे मगही तथा हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा (प्रो) भरत सिंह के असामयिक निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद डा एस के सुनील ने किया।


कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन नागरिक विकास मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर वक्ताओ ने हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा भरत सिंह जी के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा ,कि आप कमी को तत्काल पुरा नही किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (नगर पंचायत ) मखदुमपुर के उपाध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा , एस एन सिन्हा के पूर्व प्राचार्य डा उमाशंकर सुमन जी , स्व भरत बाबु के समधी डा रामध्यान शर्मा, प्रसिद्ध कवि डा रविशंकर शर्मा , कवि रमेश शर्मा , कवि चितरंजन चैनपुरा ,कवित्री मानसी सिंह , कवि महेश कुमार मधुकर, जिले के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता राज किशोर शर्मा , अनुसूचित जाति /जन जाति संघ के सचिव रामजीवन पासवान, चन्द्रशेखर जी , लोक गायक विश्वजीत अलबेला , कवि अनिल कुमार फतेहपुर , समाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा , मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार आंजाश, संजीत कुमार , जिले के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय विश्वकर्मा , पतंजली योग समिति तथा एक रोटी के अनिल कुमार सिंह , सोनल कुमार कर्मचारी , कवि रमेश शर्मा , पत्रकार चंदन कुमार ,मुकर्म तथा ऐहतेशाम सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे । मौके पर उपस्थित लोगों ने पिछले पंद्रह तिथियों में दिवंगत हुए साहित्यकारों, कवियों तथा शायरों को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से स्मरण किया गया ।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News