
जहानाबाद जिले के शकूराबाद बाजार में कल दिनांक 14/04/2024 को डॉक्टर सरफराज मॅसी के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कै॑प का आयोजन किया गया है। डॉ मॅसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के रतनी फरीदपुर प्रखंड के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कल दिनांक 14/04/2024 दिन रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाया जा रहा है। शिविर में विशेष तौर पर महिलाओं पुरुष एवं बच्चों के लिए विशेष डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। जिससे आसपास के सभी लोग मेडिकल कैंप का लाभ उठा सके और अपनी बीमारी का निशुल्क जांच तथा इलाज करा सके। डॉक्टर सरफराज मॅसी ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की पहल है। उन्होंने बताया कि मैं शकूराबाद बाजार के घेजन रोड में मेडिकल है , जिसमें प्रत्येक रविवार को निशुल्क जांच करने के लिए बात कही गई जिसमें स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कई जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुगर, बीपी, महिला रोग, एवं बच्चों को भी जांच की जाएगी और इलाज भी किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जांचोपरांत सारी जानकारी विशेष रूप से आपको भेज दी जाएगी। स्वास्थ्य कै॑प में लोग आए और अपना जांच अवश्य करवाएं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












