
जहानाबाद, 28 अप्रैल 2024: जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के एन एच 83 सेरथुआ बाजार के नजदीक पेट्रोल पंप के पास का है, जहां बाइक सवार पेट्रोल पंप से जैसे ही पेट्रोल लेकर निकल रहा था अचानक तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए हईवा मौके से फरार हो गई।
इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जहां पहचान होने पर दोनो बाइक सवार युवकों के परिजनों को सूचना दी गई। इस घटनाक्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है।
टेहटा निवासी थे दोनो बाइक सवार
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनो बाइक सवार टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा निवासी राजू तथा सन्नी थें। दोनों का उम्र करीब 18-20 थी।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












