
बीते कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से ज़मानत पर बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता के बीच पहुंचने वाले हैं।
बता दें कि आने वाले कुछ हीं दिनों में दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं जिससे उनके वोट बैंक में कोई कमी आए। सीएम केजरीवाल आज दिल्ली के जनता से मुलाकात के साथ साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। सीएम आज सुबह 11 बजे राजीव चौक स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे।
इस से पहले अरविंद केजरीवाल कल शुक्रवार को जेल से बाहर आते हीं भगवान हनुमान को धन्यवाद देते हुए कहां की देश से ‘ तानाशाही’ खत्म करने के लिए जनता से उनका समर्थन मांगा है। वहीं सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आते हैं आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ‘ जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए ‘ नारा लगाया था। वहीं सीएम केजरीवाल ने भारत माता की जय, बंदे मातरम जैसे देश भक्ति नारे लगाते हुए केजरीवाल ने अपना जनता के संबोधन की शुरुआत की और कहा कि मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन देश की 140 करोड़ जनता को भी हमारे साथ आना होगा। हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना होगा। मुझे आप सबके बीच आकर काफी अच्छा लग रहा है मैंने कहा था मैं जल्द हीं बाहर आऊंगा। हनुमान जी के आशीर्वाद चाहिए मैं आप सबके बीच हूं। केजरीवाल ने लोगों से काफी संख्या में हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील की।
इसके अलावा आज सीएम केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए पहली रोड शो करेंगे। केजरीवाल दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में महरौली में रोड शो करेंगे। एस रोड शो में सीएम केजरीवाल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े चेहरे भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केजरीवाल कल रविवार को पूर्व दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में भी रोड शो कर सकते है। बता दें कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 में को मतदान होने वाले हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












