DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Jehanabad DM Alankrita Pandey inspected various Chhath Ghats

बिहार के महापर्व छठ की तैयारियां जोर शोर से जारी है। छठ पर्व शुद्धता और स्वच्छता का पर्व है। पूरे बिहार में हर जगह घाटों की साफ सफाई जारी है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने आज छठ पर्व के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने अन्य अधिकारिओं के साथ जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के संगम घाट, ठाकुरबाड़ी एवं गौरक्षणी देवी मंदिर के पास क्षेत्र का निरीक्षण किया। उसके उपरांत काको प्रखंड अंतर्गत काको सूर्य मंदिर घाट एवं दक्षिणी छठ घाट इत्यादि का निरीक्षण किया।

Jehanabad DM Alankrita Pandey inspected various Chhath Ghats
Jehanabad DM Alankrita Pandey inspected various Chhath Ghats

निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि संगम घाट एवं ठाकुरबाड़ी घाट के पानी को पूरी तरह से निकाल कर नदी का सफाई कर साफ पानी भरने का निदेश दिया गया। जहां -जहां कचड़ा पाया गया वहां कचड़े का उठाव कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर जिले के सभी छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया और नदियों का बैरीकेडिंग करने का निदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था और अस्थाई शौचालय निर्माण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही पानी का आकलन कर सही से बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जहा एस.डी.आर.एफ. टीम नहीं है वहां तैराकों की व्यवस्था रखेंगे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि तैराको की व्यवस्था नियंत्रण कक्ष में रखा जाए, ताकि आवश्यकता अनुसार तैराकों को भेजा जा सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए माईकिंग की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News