DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी टेहटा में मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन, कई तरह के हथियार बरामद

STF and Jehanabad Police busted mini gun factory in Tehta, mastermind aarested

एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। पुलिस ने जिले में छापेमारी के दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने यहां से देसी कट्टा सहित कई निर्मित और अर्धनिर्मित निर्मित हथियार बरामद किया है।

STF and Jehanabad Police busted mini gun factory in Tehta, mastermind aarested

बता दें कि जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेहटा बाजार में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसके बाद पुलिस ने यहां से कई तरह के हथियार एक साथ बरामद किए, साथ हीं मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार किया।

इस संदर्भ में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टेहटा बाजार में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की। जिसके बाद यहां के संचालक सत्येंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति वर्ष 2000 में हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल जा चुका है। इसकी पत्नी भी इस काम में साथ देती थी। इसकी पत्नी को भी पूर्व में हथियार के साथ पकड़ा गया था। पता लगाया जा रहा है कि यह कहां कहां हथियार सप्लाई कर रहा है।

छापेमारी के दौरान सत्येंद्र विश्वकर्मा के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और पॉकेट से गोली बरामद किया गया। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से चार अर्धनिर्मित थरनेट, दो थरनेट के पाईप, दो थरनेट का लोहे की बॉडी, लोहे का बोल्ट, लोहे का बैरल, लोहे का ट्रीगर गार्ड, चार देसी करबाईन का लोहे का बोल्ट, एक लोहे का मिलिंग मशीन समेत कई हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
वहीं गिरफ्तार संचालक सत्येंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह हथियार बनाने और बेचने का काम अपने कई सारे साथियों के साथ मिलकर करता था। फिल्हाल पुलिस गिरफ्तार सत्येंद्र विश्वकर्मा से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News