
जहानाबाद सुप्रसिद्ध चित्रकार कुमार राजू को तीसरे पुण्य तिथि पर जहानाबाद के कलाकारों , साहित्यकारों तथा कवियों ने दिया श्रद्धांजलि अर्पित किया । नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद पाक्षिक काव्य सम्मेलन में बहुत याद आए कुमार राजू। जहानाबाद के को-आँपरेटिव बैक परिसर में मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव आवास पर आयोजित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में जुटे कवि शायरों ने कुमार राजू के कलात्मक कृति के बारे में चर्चा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डा एस के सुनील ने किया । मुख्य अतिथि हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा वीरेन्द्र कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि दिया। जबकि मंच के सचिव संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया ।उपस्थित लोगों ने दिवंगत साहित्यकार ,कवि तथा शायर को श्रद्धांजलि दिया गया। जिन लोंगों को श्रद्धांजलि दिया गया ,जिनका जन्म या पुण्य तिथि 1मार्च से 7 अप्रैल के बीच है। इस तिथि के बीच जिन प्रमुख लोगो को श्रद्धांजलि दिया गया। आज के पाक्षिक काव्य गोष्ठी में प्रसिद्व गायक एवम नाटककार विश्वजीत अलबेला ,मगही कवि चितरंजन चैनपुरा , डा रविशंकर शर्मा , कलाकार अजय विश्वकर्मा, महेश कुमार मधुकर , स समाज सेवी सत्येंद्र सिंह,रेडक्रॉस के सचिव राजकिशोर कुमार राजू के सहयोगी एस के मिर्जा एंव शिष्य प्रेम कुमार अपनी प्रस्तुति तथा विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम को लाइव प्रसारण किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन युवा कवि गौतम परासर ने किया ।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












