जहानाबाद में ओटो चालक को स॑तुलन खो जाने के फलस्वरूप पल्टा टेम्पो, टेम्पो पर सवार सात घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जहानाबाद, 7 अप्रैल 2024: जहानाबाद में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर आम जनमानस के लिए और भी घातक होता जा रहा है। खासकर ऑटो एवं बाइक चालकों की रफ्तार में कमी आने का नाम नहीं है, ना हीं उन्हें नियमों का खयाल ना पुलिस प्रशासन का डर।

ताजा घटना में तेज रफ्तार के चल रही ऑटो चालक की संतुलन खोने से है। ऑटो तेज रफ्तार के होने के कारण चालक ने अचानक अपना स॑तुलन खो बैठा जिसके फलस्वरूप ऑटो पलट गया। ऑटो पर सवार करीब सात सवारियों को घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल इलाज जारी है।
बताया जाता है कि एन एच 110 पर कुर्था से जहानाबाद जारी एक ऑटो जैसे हीं जहानाबाद – बभना के बीच में पहुंची चालक की अचानक स॑तुलन खो जाने के फलस्वरूप ऑटो ने पलटी मार दी। ऑटो पलटते देख स्थानीय लोग दौड़कर कर आए और बीच बचाव में लग गए, जिसके बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।
वही घायल मुस्कान कुमारी ने बताई कि हमलोग कूर्था से टेम्पो पर सवार होकर जहानाबाद आ रहे थे कि अचानक बभना जहानाबाद के बीच में चालक ने स॑तुलन खो दिया, जिससे टेम्पो पलटी मार दिया। हमलोग सभी एक ही परिवार के है, तथा जहानाबाद जा रहे थे। वही सभी लोग खतरे से बाहर बताया गया है।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












