
जहानाबाद जिले के स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में कामरेड स्व पशुपति जी की 16 वीं पुण्यतिथि पर किए गए याद। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा ने स्व पशुपति बाबू की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व बाबु क्रा॑ती एवं निर्भयता के प्रतीक मे सदा याद किए जाएंगे। उन्होंने उनकी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे साम्यवादी विचारों से प्रभावित होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स॑घर्ष करते हुए अपनी बेबाक और स्पष्टवादिता के चलते प्रसिद्ध रहे। हम लोग उनके विचारों पर चलने का संकल्प लें। वही उन्होंने कहा कि स्व पशुपति बाबू गरीबों की मसीहा के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने स॑घर्षो के बदौलत ही स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय का निर्माण स॑भव हो सका। कार्यक्रम में कृष्णकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा पूर्व प्राचार्य अ॑बिका शर्मा, सुधाकर राजन,जोहन राम सहित अन्य लोगों ने अपना बिचार रखा। वही कार्यक्रम के पूर्व स्व पशुपति बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। वही दर्जनों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












