
रतनी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार वारंटियो तथा फरार चल रहे अपराध कर्मी तथा शराबी के खिलाफ छापामारी अभियान जारी है। इसी कड़ी में शकूराबाद थाना की पुलिस ने बीते रात्रि छापामारी अभियान में दो शराबी एवं एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम नोआवाॅ से दो शराबी, पप्पू यादव ग्राम मीरगंज थाना शकूराबाद तथा जितेंद्र दास ग्राम सोनभद्र थाना ब॑शी जिला अरवल को गिरफ्तार किया गया। वही शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उचिटा निवासी अमीरचंद बि॑द जो मारपीट का अभियूक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। वही उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार किए गए आरोपी को जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












