DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के जरासंध भवन में अखिल भारतीय च॑द्रव॑शी चेतना मंच का बैठक का आयोजन

जहानाबाद जिले के बस स्टैंड के पास जरासंध भवन में आज रविवार को अखिल भारतीय च॑द्रव॑शी चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सा॑गठनिक विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पटना नगर पार्षद ‌सह च॑द्रव॑शी चेतना मंच के अध्यक्ष जीत कुमार च॑द्रव॑शी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बिखराव , शिक्षा, आपसी शिकायत से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि म॑च का सा॑गठनिक विस्तार पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ भीम सिंह च॑द्रव॑शी के नेतृत्व में समाज को एक जूट करने हेतु पुरे बिहार में  बैठक के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। वही जदयू नेता जयप्रकाश च॑द्रव॑शी ने कहा कि समाज को एक सुत्र करने एवं शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है।
वही च॑द्रव॑शी चेतना मंच के ‌राष्ट्रीय  महामंत्री सुभाष प्रसाद च॑द्रव॑शी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्रों में समाज के लोगों को शिक्षा, एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का प्रयास करने की बात कही। वही बैठक में नरेश च॑द्रव॑शी,दिलीप कुमार,ललन प्रसाद,शियाराम च॑द्रव॑शी, मनोहर सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार च॑द्रव॑शी , अधिवक्ता मोती लाल च॑द्रव॑शी, सुदर्शन कुमार, सहित अन्य ने अपना बिचार रखा।बैठक उपरांत अखिल भारतीय च॑द्रव॑शी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया र॑जन कुमार च॑द्रव॑शी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए घोषणा किया गया। वही बैठक के पूर्व महाराज मगध सम्राट जरासंध जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। बैठक की अध्यक्षता र॑जन कुमार तथा स॑चालन अखिलेश च॑द्रव॑वी ने किया। वही बैठक में सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News