DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के खलिहान में आग लगने से लाखों रुपए की नेवारी के पु॑ज जलकर हुआ खाक।

जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम देहूनी में बीते रात्रि खलिहान में नेवारी के पु॑ज में लगी आग से लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर बर्बाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम देहूनी निवासी अनील कुमार, राजेश कुमार तथा ज्ञान प्रकाश के खलिहान में नेवारी का पु॑ज में आग लगने से लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर बर्बाद हो गया।
बताया जाता है कि सुबह में अचानक लोगों ने देखा कि खलिहान से आग की लपट निकल रहा है।आग की लपट निकलते देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग भय॑कर रुप ले रखा था। लोगों ने तत्काल अग्नि शमन को सुचित किया। वही मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पर॑तु आग पर काबू पाते तब तक किसान अनील कुमार, ज्ञान प्रकाश तथा राजेश कुमार का 6 नेवारी का पु॑ज जलकर बर्बाद हो चुका था। वही पिड़ित किसानों ने बताया कि आग कैसे लगी किसी को जानकारी नहीं है,जब सुबह लोगों ने खलिहान से आग की लपट निकलते देख आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस के सुचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाया। वही उन्होंने बताया कि शायद कोई शरारती तत्वों द्वारा  ही खलिहान में आग लगाने जैसा घृणित कार्य किया है। उन्होंने बताया कि क़रीब लाखों रुपए का नेवारी जलकर बर्बाद हो चुका।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News