
जहानाबाद एस.एस. कॉलेज के राजकुमारी सभागार में समारोह पूर्वक एम.एससी. जन्तु विज्ञान के सत्र 2019-21 के फाइनल ईयर के छात्र -छात्राओं को सत्र 2020-22 के छात्र -छात्राओं ने भावपूर्ण विदाई दी। इस फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रवीण दीपक ने छात्र -छात्राओं के सुखद भावी जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि छात्र -छात्राओं को भविष्य की चुनौतियां के लिए सदैव तैयार रहना होगा। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र -छात्राओं के लिए जीवन की वास्तविक पारी अब शुरू होने वाली है, जब वे जीवन की अनेक नई व कड़ी चुनौतियों से साक्षात्कार करेंगे। ऐसे में उनकी मानसिक व चारित्रिक दृढ़ता उनके लिए सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर फाइनल ईयर के कई छात्र -छात्राओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस क्रम में उन्होंने महाविद्यालय में गुज़ारे लम्हों को भावुक मन से याद किया और अपने-अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर अपने आशीर्वचन देने वालों में हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० नम्रता कुमारी, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ० आलोक कुमार , सुनील कुमार आदि शामिल रहे। छात्र -छात्राओं के उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच हुए इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सत्र 2020 – 22 के छात्र-छात्रा जेम्स प्रिंसेप , वंदना , रितुराज एवं अमित त्यागी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












